Wednesday, October 17, 2018

जिला स्तरीय कार्यशाला (सोशल मीडिया व नमो एप्प)

आज दिनाँक 16/10/2018 को भारतीय जनता पार्टी आई टी सेल जिला सिवनी के तत्वावधान में सोशल मीडिया व नमो एप्प की जिला स्तरीय कार्यशाला भाजपा कार्यालय में सम्पन्न हुई। जिसमें सिवनी जिले की चारो विधानसभा व चौबीस मंडलों के कार्यकर्ताओं को नमो एप्प व सोशल मीडिया के इस्तेमाल के संबंध में तकनीकी जानकारी दी गई।
 इस कार्यशाला की अध्यक्षता मा जिला अध्यक्ष भाजपा श्री राकेश पाल जी द्वारा की गई साथ ही मुख्य अतिथि के रूप में श्री प्रेम तिवारी जी, विशिष्ट अतिथि श्री मनोज मर्दन त्रिवेदी जी, श्री पीयूष दुबे जी, श्री स्वर्णिम साहू जी, श्री राहुल पांडे जी, श्री विनय राय जी, श्री सौरभ जैन जी (वि प्र लखनादौन), श्री प्रतीक जैन जी (वि प्र सिवनी), श्री गणेश राय जी (वि प्र केवलारी), श्री अतुल चंदौरे जी ( वि प्र बरघाट) की गरिमामय उपस्थित रही। कार्यशाला का संचालन सूर्यकांत चतुर्वेदी (मंडल संयोजक आई टी सेल भाजपा) द्वारा किया गया।


No comments:

Post a Comment