Thursday, December 20, 2018

सकारात्मक सोच की दी शिक्षा

आज दिनाँक 20/12/2018 को नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में सकारात्मक सोच एवं शिक्षा पर जागरुकता कार्यक्रम कुरई विकास खण्ड में सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम में अतिथिगणो द्वारा युवाओ को सकारात्मक सोच के माध्यम से सफलता प्राप्ति के बारे में जानकारी दी गई । कार्यक्रम में अध्यक्षता श्री प्रकाश मनुरे जी की रही । इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में श्री हीरामणि दीक्षित जी, विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री अनुराग श्रीवास्तव जी, श्रीमती कविता कहार जी, श्री राजू कहार जी, श्री सूर्यकांत चतुर्वेदी जी, श्री रविकांत मिश्रा जी (लेखापाल), एन वाय व्ही वन्दना शुक्ला जी, अजय पाल आदी युवा मंडल के सदस्य उपस्थित रहे




Wednesday, December 19, 2018

भारतीय जनता पार्टी द्वारा रफेल खरेदी समझौते के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष लोकसभा सदस्य राहुल गांधी के द्वारा बेबुनियाद निराधार एवं अतार्किक प्रश्न खड़ा करके दुष्प्रचार प्रचारित करने पर आज जिला भारतीय जनता पार्टी द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया और राहुल गांधी देश से माफी मांगे, इस हेतु राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा गया।


Sunday, December 16, 2018

आभार यात्रा भाजपाविधनसभा सिवनी

आज भारतीय जनता पार्टी सिवनी के नव निर्वाचित भाजपा विधायक मा श्री दिनेश राय मुनमुन जी ने  आभार यात्रा के माध्यम से समस्त मतदाता बन्धुओ का प्रचंड मतो से विजय बनाने के लिये आभार व्यक्त कर आशीर्वाद प्राप्त किया ।